बड़ी खबर: भूदेव सिंह बने बीजेपी जिलाध्यक्ष, सत्यपाल सिंह हटे

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:बीजेपी ने संगठन में बड़ा फेर बदल किया है| जिसके चलते सत्यपाल सिंह को बीजेपी के जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया और भू देव सिंह को बीजेपी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है|
पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ० महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने प्रदेश के 6 जिलाध्यक्षों में फेर बदल किया है| जिसमे जालौन, कन्नौज, मथुरा महानगर, हरदोई, गंगापार के जिलाध्यक्ष हटाये गये है| जनपद फर्रुखाबाद में सत्यपाल सिंह को जिलाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है| उनके जगह पर पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत को जिलाध्यक्ष पद पर ताज पोशी की गयी है|
किसकिस पद पर रह चुके है भू देव राजपूत
भूदेव राजपूत वर्ष 1997 में जिला मंत्री पद पर रहे| 2001 में जिला उपाध्यक्ष रहे| वर्ष 2007 में जिला महामंत्री के पद पर रहे| वही वर्ष 2010 से 2013 तक वह जिलाध्यक्ष पद पर रहे थे| वर्ष 2015 में उन्होंने जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ा था | वर्तमान में वह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर थे| उनकी देर रात जिलाध्यक्ष पद ताज पोशी की गयी|
भूदेव सिंह राजपूत ने जेएनआई को बताया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे निष्ठा के साथ निभाएंगे। पार्टी के सभी सदस्य परिवार की तरह हैं। सभी का सम्मान बरकरार रखा जाएगा।
सत्यपाल सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने
सत्यपाल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कानपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है| सत्यपाल सिंह जिलाध्यक्ष पद पर 11 जनवरी 2016 को ताज पोशी की गयी थी| उस समय सत्यपाल सिंह कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री थे|
सत्यपाल सिंह 1999 से 2005 तक अध्यक्ष रह चुके हैं। 2009 में इन्हें भाजपा विभाग संयोजक की भी जिम्मेदारी मिल चुकी है। सत्यपाल सिंह ने 2007 में मोहम्मदाबाद विधान सभा से चुनाव लड़ा था। इसमें शिकस्त मिली थी। जिस समय सत्यपाल सिंह जिलाध्यक्ष बने थे उस समय इस पद के लिए विमल कटियार, रूपेश गुप्ता, कुलदीप दुबे, डा. मुकेश राठौर, राजीव कुमार सिंह, प्रभात अवस्थी, शैलेंद्र राठौर, डा. महिपाल सिंह, दिलीप भारद्वाज, लालाराम शाक्य, डा. भूदेव सिंह, विजय गुप्ता, डा. वीके गंगवार, चित्रा अग्निहोत्री, भाष्करदत्त द्विवेदी, मीरा सिंह ने भी दावेदारी की थी।