कर्ज में डूबे किसान नें फांसी लगाकर की आत्महत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) बैंक से लिए कर्ज के दर्द से परेशान ग्रामीण नें आखिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम रूपनगर नगुनी निवासी 40 वर्षीय अमर सिंह राजपूत उर्फ गुड्डू पुत्र नेकराम नें ग्रामीण बैंक से लगभग 5 लाख रूपये लोंन का लिया था| लेकिन उसने लोंन समय पर जमा नही किया| जिसके बाद बैंक नें अमर सिंह के नाम से आरसी जारी कर दी| जिससे अमर सिंह दिमांगी रूप से परेशान हो गया| कर्ज से पीछा छुड़ाने का जब कोई रास्ता नजर नही आया तो उसने खुद को खत्म करने की ठान ली|
बीती रात लगभग 1 बजे अमर सिंह नें घर की गैलरी में छत के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया| परिजनों के साथ ही साथ मौके पर ग्रामीणों की भीड़ आ गयी| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष आरके रावत फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| दरोगा सोहेल खान ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| मृतक की माँ सरला देवी, पत्नी विनीता देवी, पुत्री संगीता देवी, पुत्र अनुज व विक्रम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है| जाँच की जा रही है|