करवाचौथ के दो दिन पूर्व पति को जेल भिजवाने थाने पंहुची महिला

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन धार्मिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) पति के द्वारा आये दिन शराब पीकर मारपीट करने से तंग आकर आखिर महिला करवाचौथ के दो दिन पूर्व थाने आ गयी| उसने पुलिस को पति के खिलाफ तहरीर भी दी| लेकिन पुलिस ने कार्यवाही जाँच के बाद करने की बात कहकर उसे घर भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम सबासी निवासी वन्दना अपने पति रोशन लाल के खिलाफ तहरीर लेकर थाने पंहुची| महिला का आरोप है की पति घर पर ही देशी कच्ची शराब बनाने का काम करता है| मना करने पर मारपीट करता है| आये दिन शराब पीकर घर में हंगामा करता है| महिला ने पति को जेल भेजने की शिफारिश की| मौके पर मौजूद दरोगा दिनेश कुमार ने महिला को जाँच कर कार्यवाही का भरोसा दिया| दरोगा ने बताया की तहरीर मिली है जाँच की जा रही है|
सीएचसी से बाइक चोरी
थाना जहानगंज क्षेत्र के इकडरिया निवासी समरपाल पुत्र प्रेम चन्द्र अपनी पत्नी मोनी के साथ बीते दिन शाम को सीएचसी कमालगंज आये थे| उसी दौरान उनकी बाइक चोरी हो गयी| गुरुवार को चिकित्साधिक्षक मान सिंह वर्मा ने सीसीटीवी फुटेज चेक किये| जिसमे दो चोर बाइक ले जाते हुये दिखे| समरपाल ने पुलिस को तहरीर दी|