दारू पकड़ने गयी पुलिस पर मर्दानी का हमला

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

mhilaaफर्रुखाबाद:(कमालगंज) अबैध शराब पकड़ने गयी आबकारी टीम पर मर्दानी ने हमला कर दिया| उसने आबकारी टीम के निरीक्षक को दांतों से काट लिया और सिपाही को भी डंडे से पीटने का प्रयास किया| बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया|

आबकारी विभाग के निरीक्षक संजय गुप्ता, सिपाही आशीष के साथ कमालगंज थाना पुलिस को लेकर बुधवार की शाम को ग्राम नगरिया देवधरापुर में छापेमारी की | आबकारी टीम जब पेशकार सिंह के घर में दबिश देने पंहुची तो वह घर पर नही मिला| पेशकर की पत्नी ने रामप्यारी ने मुख्य द्वार बंद करने का प्रयास किया तो आबकारी टीम ने इसका विरोध कर दिया| जिससे आक्रोशित महिला राम प्यारी ने आबकारी विभाग के निरीक्षक संजय गुप्ता पर हमला कर दिया जिससे वह जख्मी हो गये| जानकारी होने अपर टीम की महिला दरोगा प्रतिभा वाजपेयी ने मौके पर आकर महिला को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले आयी| घटना के सम्बंध में पुलिस को तहरीर दी |