मासूम के साथ दुष्कर्म की सूचना पर दौड़ी पुलिस

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) गुरुवार को अचानक पुलिस को सूचना मिली की एक मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को गयी है| घटना की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस ने पंहुचकर जाँच पड़ताल की और जाँच में पुलिस के अनुसार मामला फर्जी निकला|
थाना क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी मनमोहन पुत्र देवपाल ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी की उसकी पांच वर्षीय पुत्री के साथ मोहल्ले के ही युवक ने दुष्कर्म कर दिया है| घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 के साथ ही साथ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| पुलिस ने बालिका के परिजनों से बात कर जाँच पड़ताल की|
पुलिस को परिजनों ने बताया कि प्रदीप कुमार व मनमोहन में मारपीट हो गयी थी| जिसके बाद मनमोहन ने पुलिस को फर्जी सूचना दी है| जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर मामले को रफा-दफा कर दिया| प्रभारी निरीक्षक ने बताया की दुष्कर्म की सूचना फर्जी थी| दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी थी| कोई तहरीर नही मिली| जाँच की जा रही है|