शोभायात्रा में लिल्ली घोड़ी रहेगी आकर्षण का केंद्र

CRIME FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:माता वैष्णों देवी पब्लिक चेरेटेविल ट्रस्ट भोलेपुर के द्वारा 20 वां वार्षिकोत्सव के अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में इस बार लिल्ली घोड़ी आकर्षण का केंद्र होगी| वही अन्य कई महात्वपूर्ण कलाकार दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे|
माता वैष्णो देवी मन्दिर के संयोजक डॉ० राकेश तिवारी ने भोलेपुर के एक गेस्ट हॉउस में मीडिया से बात कि| उन्होंने कहा कि इस बार 22 अक्टूबर को माँ दुर्गा, वैष्णो देवी,मां काली, भगवान श्रीराम का दरबार, राधाकृष्ण ,सहित कुल 30 झांकियों की शोभायात्रा निकाली जायेगी| वही शोभायात्रा में लिल्ली घोड़ी आकर्षण का केंद्र बनेगी| 24 अक्टूबर बुधवार को शरद पूर्णिमा पर जागरण होने की तारिख तय की गयी है| 22 दिसम्बर को माता वैष्णों देवी मन्दिर कटरा जम्मू में दर्शन के लिये स्पेशल ट्रेन लखनऊ से रवाना होगी| यह ट्रेन कानपुर, फ़तेहगढ़, फर्रुखाबाद, कासगंज, बरेली,मुरादाबाद, सहारनपुर, अम्बाला, लुधियाना, जालंधर, पठान कोट जम्मू होते हुये कटरा पंहुचेगी| वही 25 अक्टूबर को कटरा में ही भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी| वही ट्रेन के साथ ही प्लेन की व्यवस्था भी है| राहुल तिवारी आदि रहे |