नवविवाहिता की दिन दहाड़े चेन लूटी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम महरूपुर सहजू निवासी मोना दीक्षित पत्नी अश्वनी दीक्षित की चेन लूट ली| घटना की सूचना मिलते हीभारी पुलिस बल मौके पर पंहुचा| लेकिन आरोपी हाथ नही लगे| महिला ने पुलिस को तहरीर दी|पुलिस को दी गयी तहरीर में मोनी ने कहा है कि वह शाम 5 बजे अपनी बहन प्रिया के साथ चन्द्रा चश्मे की दुकान पर जा रही थी| जब वह बढ़पुर के हिंदुस्तान होटल के सामने पंहुची तभी सामने से आये तीन बाइक सबार होकर आ गये| उन्होंने गले से चेन लूट ली और फतेहगढ़ की तरफ फरार हो गये| घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी, स्वाट टीम प्रभारी महेन्द्र त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक अनूप निगम मौके पर पंहुचे| महिला मोनी ने बताया की उसका 6 माह पूर्व ही विवाह हुआ था| कुछ देर बाद ही जिला जेल चौराहा निवासी उसके पिता सुधीर मिश्रा, माँ ललिता मिश्रा भी आवास विकास चौकी पंहुची| नंदी संकल्प सेना के प्रमुख विक्रत अवस्थी व विमलेश मिश्र अपने साथियों के साथ आ गये और उन्होंने पुलिस पर आक्रोश व्यक्त किया| मोनी ने पुलिस को तहरीर दी| सीओ सिटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|
सीसी टीवी में नजर आये शातिर
घटना के बाद पुलिस ने हिंदुस्तान होटल व उसके आस-पास की दुकानों पर लगे सीसी टीवी चेक किये| जिसमे एक बाइक पर तीन संदिग्ध नजर आये| पुलिस ने सीसी टीवी के आधार पर तलाश शुरू कर दी है|