बीजेपी नेताओ ने तिरंगा यात्रा को शहर में दी हवा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

BJP STYPAL, BHUDEV, RAMVIR SHUKLAMEJAR 12फर्रूख़ज़ाबाद: भारतीय जनता पार्टी फतेहगढ़ मण्डल की तिरंगा यात्रा निकाली गयी| जिसे बीजेपी नेताओ ने फ़तेहगढ और फर्रुखाबाद की मुख्य सड़को पर निकाल नारे बुलंद किये|

शुक्रवार सुबह 11 बजे सांसद मुकेश राजपूत और जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में बीजेपी नेता शहर के बद्री विशाल महाविधालय के सामने एकत्रित हुये| जिसके बाद नेताओ ने कालेज के भीतर लगी शहीदों की प्रतिमाओ पर माल्यार्पण किया| उसके बाद सभी यात्रा में बाइक पर सबार होकर निकले| यात्रा लाल दरवाजा, बढ़पुर, आवास विकास, नेकपुर, भोलेपुर, फतेहगढ़ चौराहे होते हुये जिला जेल पंहुची| जिला जेल से रखा रोड, सेन्ट्रल जेल चौराहे, मंडी रोड, आईटीआई चौराहा के साथ शहर की मुख्य मार्गो से होते हुये पुन: बद्री विशाल में समाप्त हुई| इस दौरान मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत,फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष रामवीर शुक्ला, प्रांशु दत्त द्वीवेदी,सर्वेश अम्बेडकर,हिमांशु गुप्ता, शशांक शेखर मिश्रा आदि मौजूद है |
तिरंगा यात्रा से लगा जाम फंसे रहे मरीज
शहर के बद्री विशाल कालेज के सामने बीजेपी नेताओ का जमाबड़ा लगने से काफी लम्बा जाम लग गया| जाम में कई एम्बुलेसं फंसी रही| जाम लगभग आधा किलोमीटर लम्बा लग गया|