ट्रेक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट पर ट्रेक्टर की चपेट में आने से युवक की कुचलकर मौत हो गयी| जबकि उसका एक साथी घायल हो गया| पुलिस ने दोनों को लोहिया अस्पताल भेजा| जंहा मनोज का उपचार किया जा रहा है | जवकि संजीव के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा|

कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुर निवासी 35 वर्षीय संजीव पुत्र पातीराम अपने साथी मनोज पुत्र सतीश चन्द्र वर्मा निवासी मन्नीगंज के साथ पीली बाइक से पांचाल घाट बांध पर खड़े थे| तभी उधर से डीजे लादकर एक ट्रेक्टर निकला अचानक ट्रेक्टर पलट गया| जिसकी चपेट में आने से संजीव व मनोज बुरी तरह जख्मी हो गये| घटना से ट्रेक्टर चालक भाग गया|

मौके पर भीड़ लग गयी| सूचना पर पांचाल घाट चौकी इंचार्ज संजय यादव मौके पर पंहुचे| पुलिस ने ट्रेक्टर हटाकर शव को लोहिया अस्पताल भेजने के साथ ही साथ घायल मनोज को लोहिया में भर्ती कराया| मृतक की पत्नी गीता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|