सपा व बीजेपी की मिलीभगत से प्रदेश में हुये 300 दंगे: बसपा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-BSP

bspa mhendr ktiyar, jaimini, shishupal,bspbhidफर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी के मुखिया मायावती के 60 वें जन्मदिन पर आयोजित जन कल्याणकारी दिवस में पंहुचे जोनल कोआर्डिनेटर अनुज गौतम ने सपा व भाजपा पर तीखे प्रहार किये| उन्होंने कहा की प्रदेश में समाजवादी पार्टी व बीजेपी की मिली भगत से सर्वाधिक साम्प्रदायिक दंगे हुये|

शहर क्षेत्र के ठंडी सड़क स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में 60 किलो का केक काट मायावती का जन्म दिन मनाया| सदर विधान सभा प्रत्याशी महेन्द्र सिंह कटियार ने बताया की बहुजन समाज पार्टी की सरकार गरीबो और दबे कुचले लोगो की सरकार है| जिसमे विभिन्य योजनाओ को चलाकर गरीबो की मदद की| प्रदेश एक बार फिर बसपा की सरकार देने का मन बना चुका है| उन्होंने लोगो से अपील कर कहा की वह सुप्रीमो के जन्मदिन पर एक एक वोट एकत्रित करने का संकल्प ले| जिससे आने वाले समय में प्रदेश में नीला झंडा बुलंद हो|

जोनल कोआर्डिनेटर अनुज गौतम बसपा सुप्रीमो ने दबे कुचले लोगो के लिये पूरा जीवन समर्पित कर दिया| उन्होंने महापुरुषो के सम्मान के लिये बड़े-स्तर पर काम किये| उन्होंने अपने शासनकाल में नौजवानो को रोजगार देने के लिये एक लाख 48 हजार सफाई कर्मियों की भर्ती की| बसपा ने अल्पसंख्यको के लिये 100 मदरसों को अनुदानित किया| 22 मुस्लिम बाहुल्य जनपद में राजकीय महाविधालय खोले| उन्होंने कहा की बीजेपी धन्नासेठो की पार्टी है| इसके साथ बीजेपी ने हिन्दू-मुस्लिम में भेदभाव पैदा कर राजनीति करने का कार्य करती है| सपा व बीजेपी की मिली भगत के चलते प्रदेश में लगभग 300 दंगे हुये| जब से प्रदेश में सपा की सरकार आयी तब से प्रदेश में हत्या, बलात्कार, लूट व चोरी की घटनाये बढ़ गयी है| कानून व्यवस्था भी असहाय होकर दबंगो के आगे बेबस है| अमृतपुर विधान सभा प्रत्याशी शिशुप्रताप सिंह, भोजपुर विधान सभा प्रत्याशी जैमिनी राजपूत, कायमगंज विधान सभा प्रत्याशी रामस्वरूप गौतम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, मनोज अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे|

इस दौरान मंडल जोंन कोआर्डिनेटर रामनरेश गौतम, सुदेश पाल, जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम, सरिता शाक्य, जंगालीलाल बाथम, जौली राजपूत, अक्लीम अहमद, शैतान सिंह शाक्य, दुर्गा प्रसाद, उमर खां, मो० ताहिर खां आदि लोग रहे|