नवरात्रि में मछली मारते आधा दर्जन शिकारी दबोचे

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन धार्मिक राष्ट्रीय

फ़र्रुख़ाबाद:(राजेपुर) नवरात्रि में रामगंगा से कई दिनों से मछुआरे मछलियों का शिकार कर रहे थे| जिससे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी| सूचना दी| सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से आधा दर्जन शिकरियों को दबोच लिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम राजेपुर,डाबरी,बिचपुरिया,कड़क्का,इमादपुर,बिरसिंहपुर,बीरपुर के ग्रामीणों में नवरात्रि के समय मे मछली पकड़ने , व गलत ढंग से रामगंगा के पानी की नीलामी करने को लेकर आक्रोश पनप रहा था| जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी| पुलिस ने ग्राम कड़क्का व विचपुरिया में दबिश दी| जंहा पुलिस ने मछलियों का शिकार कर लाला राम पुत्र तेजराम,राजेश,नन्हे व अनिल पुत्र तेज राम निवासी बगिया अल्लाहगंज शाहजंहापुर आदि आधा दर्जन शिकारियों को दबोचा लिया| थानाध्यक्ष अंगद सिंह, सिपाही मनोज यादव,रोहित पुंडीर ने सुबह घेराबंदी करके शिकारियों को पकड़ा| वहीं 6 जाल, कांटा, कढ़ाई, एक नाव बरामद की है