मेधावियों को सम्मनित करेगी छत्रिय महासभा

FARRUKHABAD NEWS Politics धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) अखिल भारतीय छत्रिय महासभा ने विजय दशमी के दिन हाईस्कूल व इंटर के मेधाबी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने की घोषणा के साथ ही समाज की एक जुटता पर बल दिया|
विकास खंड के सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता पूर्व सैनिक मुनेश्वर सिंह ने की| जिसमे महिपाल सिंह प्रधान को संगठन का व्लाक अध्यक्ष व युवा व्लाक अध्यक्ष सिद्धान्त सिंह मनोनीत किया गया| राष्ट्रिय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि समाज को एक जुट रखने की जरूरत है| आपसी विवाद को घर पर बैठकर ही निपटा दें| विजय दशमी पर छत्रिय सभाभवन जहानगंज रोड पर हाईस्कूल व इंटर के मेधाबी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा| वही विजय दशमी को प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शस्त्र पूजन किया जायेगा|
इस दौरान जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, उपजिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह,शिवराज सिंह,कुँअर पाल सिंह प्रधान,बलबीर सिंह प्रधान, प्रबल प्रताप सिंह उर्फ भोला प्रधान,अबनीश सिंह व विजय सिंह आदि रहे|