ट्रक खराब होने से हाईवे पर कई किलोमीटर लम्बा जाम

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:हाईवे पर शनिवार सुबह एक ट्रक खराब होने से कई किलोमीटर लम्बा जाम लग गया| जाम में फंसे स्कूली बच्चों का बुरा हाल रहा। जाम में फंसे वाहन रेंग- रेंगकर गुजरे।
इटावा बरेली हाई-वे पर शनिवार की सुबह करीब 7 बजे पांचाल घाट चौराहे पर एक ट्रक खराब हो गया| जिसके बाद हाई-वे पर लगभग पांच किलोमीटर लम्बा जाम लग गया| जाम में ट्रक बस व कई स्कूली वाहन फंस गये| काफी समय तक कोई पुलिस कर्मी नजर नही आया| केबल कुछ होमगार्ड ही जाम खुलवाने का असफल प्रयास कर रहे थे| उनका प्रयास वे नतीजा साबित हुआ| धीरे-धीरे हालत यह होने लगी कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई।वाहन रेग-रेंग कर नगर से गुजरे। जाम में फंसे लोगों खासकर बच्चों का बुरा हाल रहा।
यातायात प्रभारी देवेश कुमार ने बताया की जाम खुलवाने के लिये यातायात पुलिसकर्मियों को भेजा गया है| जाम खुलाने का प्रयास किया जा रहा है|