रिटायर्ड बैंक मैंनेजर व पुत्र ने ग्राम प्रधान से की मारपीट

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:सीमेंट की नव निर्मित सड़क के ऊपर से ट्रैक्टर निकालने से मना करने पर रिटायर्ड बैंक मैंनेजर व उसके पुत्र ने ग्राम प्रधान के साथ मारपीट कर दी| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| तहरीर में लूट करने का आरोप भी लगाया है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विजाधरपुर के ग्राम प्रधान ओम प्रकाश सक्सेना (ओपी) ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उन्होंने बीते दिन ही एक सीमेंट की सड़क निधि से निर्मित करायी थी| अभी वह पूर्ण रूप से पक भी नही पायी थी कि गाँव के ही पूर्व बैंक मैनेजर राधवेन्द्र कुमार यादव व उनके पुत्र सचिन यादव (काका) ने मना करने के बाद भी उसके ऊपर से ट्रैक्टर निकाला| जिससे रोड टूट गयी|
प्रधान का आरोप है कि जब मना किया तो पिता-पुत्र ने उनके साथ गाली-गलौज कर खीचतान कर दी| उन्हें ईंट लेकर मारने का प्रयास किया| आरोप यह भी है की गले में सोने की चेन भी तोड़ ली| घटना के बाद प्रधान ने अपने साथी प्रधानो के साथ कोतवाली में तहरीर दी|
अखिल भारतीय पंचायत परिषद के कानपुर मंडल अध्यक्ष सुरजीत कुमार ने बताया कि प्रधान जनता का चुना हुआ जनप्रतिनिधि होता है| उसके साथ इस तरह से मारपीट करना निंदनीय है| इसके लिये संगठन एसपी व जिलाधिकारी से भेट कर जल्द सख्त कार्यवाही करने की मांग करेगा| कार्यवाही ना होने पर धरना प्रदर्शन भी किया जायेगा|
प्रभारी निरीक्षक झाँझन लाल सोनकर ने बताया कि जाँच कर तहरीर के आधार पर उचित कार्यवाही होगी|