पूर्व विधायक की पुत्रबधू को जान का खतरा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) पूर्व विधायक की पुत्रबधू ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी जान का खतरा बताया है| पुलिस जाँच में जुट गयी है| मामले में सम्पत्ति के बटवारे का विवाद है|
थाना क्षेत्र के ग्राम गाँधी निवासी पूर्व विधायक महरम सिंह की पुत्रबधू लीना सिंह पत्नी रवि सिंह ने पुलिस को तहरीर दी| जिसमे आरोप लगाया है कि बाढ में उसके लगभग 25 पेंड गिर गये| जिसे ससुराल पक्ष के दिनेश प्रकाश पुत्र भानू प्रकाश निवासी नगला दीना उसके पेड़ बेंच रहे है| जब मना किया तो जान से मारने की धमकी दे रहे है | लीना ने अपने हिस्से के पेंड दिलाने के साथ ही आरोपियों से जान का खतरा बताया है| थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|
पेड़ गिरने से लगा जाम
थाना क्षेत्र के राजेपुर तिराहा बदायूं रोड पर आधी आने बरिश होने से सड़क पर पेड़ गिर गया| जिससे 1 घंटे जाम लग गया वहीं सड़क पर तांगा सवार जख्मी हो गया| पेड़ गिरने से बिजली के तार कई जगह टूट गए| राहगीरों को दुकानदारों को इधर-उधर भागना पड़ा सूचना पर थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने मौके पर जाकर जेसीबी से पेंड हटवा कर जाम खुलवाया