डॉ० अविनाश अखिल हिन्दू ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष मनोनीत

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: अखिल हिन्दू ब्राह्मण सभा ने अपने संगठन को धार देने के लिये जनपद में भी संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देना शुरू कर दिया है| जिसके चलते संगठन ने अपना जिलाध्यक्ष का दायित्व डॉ० अविनाश पाण्डेय को सौपा है|
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने आवास विकास निवासी चिकित्सक अविनाश पाण्डेय को संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है| इसके साथ ही अविनाश को जल्द ही संगठन विस्तार के निर्देश दिये| इसके साथ ही समाज के लोगों को एक जुट करने को भी कहा गया है|डॉ० अविनाश पूर्व से आरएसएस से जुड़े रहे है| जिसके चलते उन्हें संगठन चलाने का अच्छा अनुभव है| डॉ० अविनाश ने बताया कि वह संगठन और समाज के लिये पूरी ईमानदारी व निष्ठां के साथ कार्य करेंगें|