लाल बादशाह के दरबार में जमकर थिरके शिव-पार्वती

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:नगर में जगह-जगह गणपति की स्थापना की गयी है| जिसके चलते जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है| बीती रात महोत्सव में आयोजन किये धार्मिक कार्यक्रम में मनमोहक झांकियों को देखकर जमकर जयकारे लगे|
नगर के रेटगंज में गणपति को लाल बादशाह का नाम दिया गया है| लाल बादशाह के दरवार में बीती रात एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसे देखने के लिये भीड़ उमड़ी| जिसमे राधा-कृष्ण,शिव-शम्भू, सुदामा चरित्र आदि ने मनमोहक प्रस्तुति दी| जिसद देखने के लिए भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया|
रात भर कार्यक्रम चलते रहे| सुबह परसा वितरण किया गया| इस दौरान गोविन्द, सुभाष, कल्लू, दीपक, चन्द्रशेखर आदि व्यवस्था में रहे|