व्यापारी नेता ददुआ के घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीती रात व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ के मकान में बीती रात ताला तोड़कर लाखों के जेबरात व नकदी चोरी कर ली गयी| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गयी| पुलिस ने जाँच पड़ताल की| पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दिल्ली ख्याली कूंचा निवासी व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष व सराफ यूनियन के जिलाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी का आवास है| ददुआ बीते 7 सितम्बर को बद्रीनाथ की यात्रा पर गये है| उनके पुत्र एसके तिवारी का मोहल्ला पल्ला जटवारा में भी आवास बना है| एसके तिवारी ने बताया कि बीती रात वह पल्ला जटवारा स्थित आवास पर पत्नी मीना के साथ सो रहे थे| दिल्ली ख्याली कुंचा वाले मकान में एसके तिवारी का भाई संजय तिवारी पत्नी रजनी के साथ ऊपरी मंजिल पर सो रहा था|
सुबह संजय ने नीचे आकर देखा तो मुख्य गेट का ताला गायब था| उसने अपने चाचा सुनील तिवारी के घर से ताला लेकर नीचे गेट में लगा दिया और अपने भाई एसके तिवारी को सूचना दी| जब एसके ने आकर देखा तो उसके कमरे की अलमारी में रखे 25 हजार की नकदी व लाखो के जेबरात गायब थे| घटना की सूचना पर तिकोना चौकी इंचार्ज महेश कुमार मौके पर पंहुचे| उन्होंने जाँच पड़ताल की|
चौकी इंचार्ज ने बताया की जाँच की जा रही है| तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जायेगी| सीसीटीवी देखे जायेंग|