संदिग्ध हालत में महिला ने तोड़ा दम,नही खुला मौत का राज

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) संदिग्ध हालत में महिला की हालत गंभीर होनें पर उसे सीएचसी में भर्ती किया गया| जहाँ से हालत में सुधार ना होनें पर उसे लोहिया अस्पताल रिफर किया गया | लोहिया अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया| परिजन शव लेकर घर चले गये| परिजनों नें उसके शव को घाट ले जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली | लेंकिन सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया | लेकिन उसकी मौत का राज पता ना चलने पर बिसरा सुरक्षित कर लिया गया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जौरा रोड़ पट्टिया निवासी 24 वर्षीय पायल का पति सुधाकर पल्लेदार का कार्य करता है| पायल को अचानक उल्टी की शिकायत होनें पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया| लेकिन हालत में सुधार ना होनें पर उसे लोहिया अस्पताल रिफर किया गया| लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान पायल नें दम तोड़ दिया| परिजन शव लेकर घर चले गये| घर से परिजन पायल का अंतिम संस्कार करने के लिए कुंडा पर पंहुचे| सूचना मिलने पर सीओ सतेन्द्र कुमार, कोतवाल रामवतार, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, नायब तहसीलदार मौके पर पंहुचे| उन्होंने अंतिम संस्कार को रोंक दिया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया| शव का पोस्टमार्टम डॉ. अनुराग वर्मा ने किया| उसके गले पर एक खरोच का निशान मिला| लेकिन मौत का कारण साफ ना होनें पर उसका बिसरा सुरक्षित किया गया|