जनपद में 130 स्थानो पर गणपति स्थापित करने की तैयारी!

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: गणेश चतुर्दशी के प्रथम दिन गुरुवार को पूरे जनपद में लगभग 130 प्रतिमाओं की स्थापना किये जाने की तैयारी चल रही है| इसके लिये पुलिस व प्रशासन सख्त हो गया है| सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त निर्देश दिये गये है| वही अनुमति के लिये भीड़ शाम तल लगी रबिही|
नगर में गणपति प्रतिमा की स्थापना का क्रेज श्रधालुओं में सिर चढ़कर बोल रहा है| अकेले शहर कोतवाली क्षेत्र के लगभग 61प्रतिमाओं की स्थापना किये जाने की तैयारी है| जिसमें नाला सुमित सुमाल,नई बस्ती,मोहल्ला दरीबा पश्चिम, नेहरु रोड, महावीर गंज, पक्कापुल, कादरी गेट, तलैया फजल इमाम,गंगानगर कालोनी, मोहल्ला कटरा डबरु नाथ हाता मंगल खां, राजीव गाँधी नगर, रेटगंज, चाँदपुर, छक्का नाजिर कुंचा,छाबनी फाटक सहित कुल लगभग 61 जगह प्रतिमा एस्थापित करने की तैयारी है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में रकाबगंज,बजरिया निहाल चन्द्र,हैबतपुर गढिया काशीराम कालोनी, मोहल्ला रकाबगंज, शमशेर खानी,बजरिया जाफर खां, बजरिया फिल्ड सुभाष नगर, बजरिया फिल्ड,सुभाष नगर बजारिया गुरुगाँव देवी मन्दिर व बजरिया चौकी के सामने लगभग दस जगहों पर प्रतिमा स्थापना करने की तैयारी है|
इसी तरह आंकड़ो के अनुसार फतेहगढ़ में लगभग 13 , कमालगंज में एक, मोहम्मदाबाद में लगभग 5,नवाबगंज में लगभग तीन,शमसाबाद में लगभग एक, कम्पिल में लगभग दो, कायमगंज में लगभग 7 व राजेपुर एक प्रतिमा गुरुवार को स्थापित करने की तैयारी है| पिछले वर्ष लगभग 137 प्रतिमाओं की स्थापना हुई थी| लेकिन इस वर्ष संख्या बढने का अनुमान है| वही कुछ अनुमति से तो कुछ बिना अनुमति के ही स्थापना करेंने की तैयारी में है|
पिछली वर्ष स्थापना वाली कमेटी को ही मिल रही अनुमति
गणपति स्थापना जिन जगहों पर पिछले वर्ष की गयी थी| जिला प्रशासन उन्ही कमेटियों को ही इस वर्ष स्थापना कि अनुमति दे रहा है| नये प्रतिमा की स्थापना करने वाले श्रधालुओं को अनुमति नही दी जा रही है| वही कलेक्ट्रेट में प्रतिमा स्थापना की अनुमति के लिये लगातार आवेदन आ रहे है| यह कार्य लगभग गुरुवार तक चलेगा|
एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से सभी थानाध्यक्ष व प्रभारी निरीक्षकों को सतर्क रहने के कड़े निर्देश दिये गये है| शासन के निर्देशानुसार निर्धारित ध्वनि पर ही साउंड बजाने की अनुमति होगी| नियम से हटकर कार्य करने वाले पर विधिक कार्यवाही होगी|