कमालगंज में भीषण धमाका, दो घायल , मकान क्षतिग्रस्त

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) मकान के भीतर भीषण धमाका होनें से दो युवक जख्मी हो गये| एक ही हालत गंभीर बनी हुई है| दोनों को सीएचसी भेजा गया है| पुलिस ममाले की जाँच कर रही है| धमाके से क्षेत्र के हड़कंप है|
थाना क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी आलमशेर पुत्र सुल्तान की पत्नी संजीदा घर पर खाना बना रही थी| उसी दौरान अचानक उसके घर में भीषण धमाका हुआ| जिससे उसके मकान की दीवार चटक गयी और मुख्य गेट उखड़कर दूर जा गिरा| धमाका इतना तेज था की काफी दूर तक आबाज सुनी गयी|
धमाके के खुदागंज निवासी अमन पुत्र रामतीर्थ व इरफान पुत्र जहिर बुरी तरह जख्मी हो गये| जिसमे अमन की हालत गंभीर बनी हुई है| धमाके के समय अमन आलम शेर के घर के निकट से गुजर रहा था|  घटना की सूचना मिलने पर दारोगा मो० सरताज आदि मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| आलम शेर का पुत्र नईम आतिशबाजी भी बिक्री कर रहा है|
थानाध्यक्ष अंगद सिंह नें बताया कि नईम का साथी दीवार में मारने वाली पटाखे ले जा रहा था| अचानक गिरने से घमाका हो गया| जिससे अमन को काफी चोट आयी है| नईम लाइसेन्स लेकर आतिशबाजी बेंच रहा है| जाँच की जा रही है|