धोखा और मंहगाई एक साथ दे रही बीजेपी सरकार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) अखिल भारतीय कांग्रेस आसंगठित कामगार कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया और बाजार बंदी का समर्थन किया है|
संगठन के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष हरीश कुमार दुबे के नेतृत्व में संगठन ने भारत बंद का समर्थन किया है| संगठन ने कहा कि बीजेपी सरकार ने वर्ष 2014 में एक परिवार को नौकरी देने का वायदा किया था| लेकिन उस पर भी वह खरी नही उतरी| इसके साथ ही उसने मंहगाई बढ़ा दी है| जनता की समस्या को कोई सुनने वाला नही है| सरकार जनता को धोखा दे रही है|
यूपी सरकार ने लम्बे वादे किये थे| एक भी वादा पूरा नही हुआ| सड़के गड्ढा मुक्त नही हुई| नई सडकों के काम अधूरे है| इस दौरान उपाध्यक्ष हरीश कुमार दुबे,पवन गुप्ता, देवानंद पाठक, अन्नू पाठक, मोहम्मद आसिफ आदि रहे|