मायके जा रही महिला के साथ छेड़छाड

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) मायके जा रही महिला के साथ एक युवक ने मक्के के खेत में महिला को खींच लिया और उसके साथ अश्लीलता दी| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम एक गाँव निवासी महिला अपने मायके जा रही थी| उसके भाई की तेरवीं थी| उसी दौरान नगला दुर्ज निवासी युवक ख़ुशीराम ने उसे मक्के के खेत में दबोच लिया| अश्लीलता करने के बाद युवक फरार हो गया| घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संजीब राठौर फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी|
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जाँच की जा रही है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|