दिव्यांग प्रमाण पत्र ना बननें से मुख्य मार्ग किया जाम

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में बनाये जानें वाले दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये जाते है| लेकिन सोमवार को दोपहर 2 बजे तक कोई चिकित्सक ना पंहुचनें से सुबह से आये दिव्यांग व उनके परिजन आक्रोशित हो गये| उन्होंने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया| जिसके बाद सीएमओ के आश्वासन पर जाम खुल सका|
दरअसल सोमवार को दोपहर तकरीबन एक सैकड़ा दिव्यांग मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के गेट पर आ गये| उन्होंने फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया| मुख्य मार्ग बाधित करनें से दोनों तरफ वाहनों की दोनों कतारें लग गयी| स्कूली बच्चो केवाहन भी फंस गये| जिस समय दिव्यांग जाम लगाये थे उसी समय जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह का काफिला उधर से गुजरा, लेकिन वह मौके पर समस्या देखकर भी नही रुके| बाद में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० सतीश चन्द्रा व कोतवाल फतेहगढ़ जेपी पाल मौके पर आये और आक्रोशित दिव्यागों को शांत किया| सीएमओ नें कहा की जनपद में चिकित्सकों की कमी है| जिसके लिए शासन  को कई बार लिखा गया| मामला सरकार के संज्ञान में भी है| एक विशेषज्ञ चिकित्सक संविदा पर है| वह पहले लोहिया अस्पताल में मरीज देखते है उसके बाद उनसे यहाँ का कार्य लिया जाता है| उन्होंने भरोसा दिया की 2 बजे से लेकर जब तक सबके दिव्यांग प्रमाण पत्र बन नही जाते चिकित्सक बैठेंगे| सीएमओ के आश्वासन के बाद दिव्यागों नें जाम खोला|