मजदूर का निकला शव , डीसीएम की टक्कर से हुई थी मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते दिन डीसीएम की टक्कर से मजदूर की मौत हो गयी थी| लेकिन उसके शव की शिनाख्त ना नही हुई थी| बाद में पंहुचे परिजनों नें शव की शिनाख्त की| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया |
थाना कादरी गेट के ग्राम नरायनपुर निवासी 53 वर्षीय फूल सिंह सिसोदिया मजदूरी का कार्य करते थे| बीते शनिवार देर शाम वह सेंट्रल जेल चौराहे के निकट एक मेडिकल से दवा लेनें गये थे | दवा लेकर जैसे ही फूल सिंह निकले की तेज रफ्तार डीसीएम नें उन्हें कुचल दिया| जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया| पुलिस नें फूल सिंह को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया | लेकिन फूल सिंह के शव की शिनाख्त नही हो सकी | इसके बाद रविवार को फूल सिंह के स्वजन उसकी तलाश करते हुए पंहुचे और शव की शिनाख्त फूल सिंह के रूप में की| मृतक की पत्नी सुखदेवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के तीन पुत्री और एक पुत्र हैं|
सुखदेववी ने घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी| तहरीर मिलने के बाद पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर लिया| थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|