पालिका अध्यक्ष का पुतला फूंक किया प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते दो सप्ताह पूर्व आवारा पशुओं को पकडने के वादे पर खरी ना उतरने पर युवा व्यापार मंडल ने पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया|
युवा नगर उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के पदाधिकारियों ने चौक बाजार पर पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की| पदाधिकारियों ने बताया कि बीते दो सप्ताह पूर्व पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन देकर नगर में सडकों पर घूम रहे आवारा जानवरों को पकड़ने की मांग की थी| लेकिन उसके बाद तय समय पूरा हो गया और पालिका ने आबरा जानवरों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की|
जिससे आक्रोशित होकर युवा व्यापार मंडल ने पुतला फूंककर प्रदर्शन किया| अंकुर श्रीवास्तव युवा नगर अध्यक्ष, सचिन शर्मा, नितिन कुमार, शिब्बू खान आदि रहे| पालिका अध्यक्ष के पति ,मनोज अग्रवाल ने बताया कि जानवरों को पकड़ने के लिये ठेका दिया गया था| लेकिन बरसात के कारण काम तेजी से नही हो पा रहा है| बरसात खत्म होने पर काम तेज किया जायेगा|