आर्मी स्कूल के बच्चो के साथ किया पौधारोपण

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद: सिखलाइट परिवार कल्याण केंद्र की अध्यक्षा ऊषा सेंगर ने आर्मी पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ परिवार कल्याण केंद्र के परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया|
तीन दिन का कार्यक्रम दिव्यांग बच्चो को समर्पित किया गया है| इस विशेष बच्चो की ऊर्जा को सही आकार प्रदान करने के लिये चित्रकला, पेंटिंग,रंगभरो जैसे कई प्रतियोगिताए आयोजित की गयी है| जिसमे इन बच्चों की प्रतिभा को परखा जायेगा| महिलाओं को अध्यक्षा ऊषा सेंगर ने कहा कि इन दिव्यंग बच्चो को विशेष सहायता और देखरेख की आवश्यकता है| यदि यह उन्हें मिल जाये तो वे अपनी ऊर्जा को नई दिशा दे सकते है| जिससे उनका जीवन भी समान्य सा होगा|
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ० मेजर प्रियंका न्यू इस मौसम में होने वाली बिमारियों डायरिया एवं वायरल फीवर से बच्चो को बचाव के तरीके बताये| वही प्रतियोगिता में विजेता बच्चो को अध्यक्षा ऊषा सेंगर एवं डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट अनुपमा मोहला ने पुरस्कार प्रदान किये| इस दौरान अनुपमा मोहला, अर्चना पाण्डेय, मिथिलेश सिंह, सुनीता यादव, सपना देवरानी, ऊषा ठाकुर, राजबाला, संगीता मिश्रा व प्रजंना चौधरी आदि रहे|