अबैध तमंचा फैक्ट्री सहित आरोपी गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: अबैध तमंचा फैक्ट्री चलाने के आरोप में पुलिस ने 21 तमंचों सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है| उसके पास से तमंचा बनाने के उपकरण भी मिले है|
एसपी अतुल शर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में बताया की थाना नवाबगंज क्षेत्र ग्राम नगला चंदन निवासी आरोपी रघुनंदन उर्फ़ पप्पू पुत्र सतेंद्र यादव को प्रभारी निरीक्षक रजनेश कुमार चौहान व कंपिल थानाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी ने उसके घर से ही दबिश देकर दबोच किया| पुलिस का दावा है कि आरोपी के पास से तमंचा बनाने के उपकरण के अलावा 18 निर्मित तमंचे व 3 अर्धनिर्मित तमंचे 315 व 12 बोर के बरामद हुये| इसके साथ ही 7 कारतूस जिन्दा व 6 खोखा भी पुलिस को मिले है|
आरोपी को तमंचा फैक्ट्री चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया|