पंचायत घर मे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

CRIME POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीमारी से परेशान युवक ने पंचायत घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| वही पुलिस मामले की जाँच कर रही है|
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी 30 वर्षीय सुशील वर्मा ने दोपहर घर के निकट बने पंचायत घर के भीतर रस्सी से लटकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| सुशील बीमार चल रहा था| उसका भाई उसे दवा खिलाने के लिये तलाशता रहा लेकिन उसका कोई पता नही चला| दोपहर को उसका शव पंचायत घर केर भीतर रस्सी से फांसी पर झूल रहा था|
घटना की सूचना पर उसकी पत्नी उर्मिला, 6 वर्षीय पुत्री महक, 1 वर्षीय पुत्र अरुण व अन्य परिजनों के साथ मौके पर आ गये| उर्मिला का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अंगद सिंह, उपंनिरीक्षक अनुराग सिंह आदि मौके पर आ गये| पुलिस ने रस्सी काटकर शव को नीचे उतारा| परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक टीवी की बीमारी से ग्रस्त था| जिससे वह काफी परेशान रहता था| जिसके चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली|
दरोगा अनुराग सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है| जाँच की जा रही है|