सिपाही के गोली मार नकदी व जेबरात लूटे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: पत्नी के साथ बाइक से जा रहे सिपाही के बदमाशों ने गोली मार हजारों की नकदी व जेबरात लूट लिया और मौके से फरार हो गये| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पेर जाकर जाँच पड़ताल की| वही सिपाही को उपचार हेतु निजी अस्पताल में भर्ती कराया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हरसिंगपुर गोवा निवासी सुरेश कुमार सिंह पुलिस में सिपाही है| वह अपनी पत्नी मिथिलेश के साथ बीते दिनयाकूतगंज निवासी साडू की पुत्री के विवाह में शामिल हुआ था| जंहा से वह सुबह जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज बसवन पुरवा अपनी ससुराल जा रहा था| उसी दौरान रजीपुर के निकट अपाचे सबार बदमाशों ने उसे ओवर टेक कर रोंक लिया| उसके साथ जमकर मारपीट कर दी| सिपाही ने भी हिम्मत दिखाकर जब बदमाशों ने भिड़ने का प्रयास किया| लेकिन सिपाही सादा वर्दी में होने के कारण बदमाशों की हिम्मत बढ़ गयी| उन्होंने तमंचा निकाल कर उसके गोली मार दी| बदमाशो ने हजारों रूपये की नकदी व जेबरात लूट लिए और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गये|
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| गम्भीर हालत होने पर सिपाही को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल भेजा गया| लेंकिन सिपाही को फ़तेहगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया| सिपाही वर्तमान में कानपुर देहात के विधनू थाना में तैंनात है| एसपी अतुल शर्मा ने घटना की जानकारी ली| खुदागंज चौकी इंचार्ज राजेश ने बताया की सिपाही के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया है| आरोपियों ने गोली भी मारी है|
सिपाही को लूट से पहले लग गयी थी भनक
जिस समय सिपाही सुरेश पत्नी को लेकर निकला तो उसने पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल अपनी बाइक में डलवाने लगा| उसी दौरान लाल अपाचे पर सबार दो बदमाश आ गये| घायल सिपाही की पत्नी मिथलेश ने बताया कि उसके पति सुरेश ने लाल अपाचे देखकर कहा की साबधानी से बैठना लाल अपाचे वाले बदमाश लग रहे है| जिसके बाद दोनों बदमाश कुछ दूर जाकर हमलावर हो गये|
सिपाही होने की जानकारी होने पर और पीटा
सिपाही के साथ जिस समय लूट की घटना हो रही थी| उस समय एक बदमाश जान गये की जिससे वह लूट कर रहे है वह सिपाही है| जानकारी होने पर उन्होंने और अधिक पिटाई के बाद गोली मारी|