सराफा व्यापारियों ने फूंका वित्त मंत्री का पुतला और बेंची सब्जी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP राष्ट्रीय

srafasrrafaफर्रुखाबाद: एकसाइज ड्यूटी लगाये जाने का विरोध कर रहे व्यापारियों का विरोध दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है| शुक्रवार को आक्रोशित सर्राफा व्यापारियों ने वित्त मंत्री का पुतला फूंक विरोध प्रकट किया है| तो वही फर्रुखाबाद नेहरू रोड पर सर्राफा व्यापारियों ने सब्जी बेच कर सरकार का विरोध किया|

नेहरू रोड पर व्यापारीयो ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया| सराफा व्यापारियों ने सब्जी बेंचकर प्रदर्शन किया| वही फतेहगढ़ सराफा कमेटी ने वित्त मंत्री का पूतला फूंककर उनके खिलाफ जमकर नारेवाजी की| व्यापारियों ने कहा की सरकार सराफा व्यापार को ठप्प करने पर अमादा है|

वही दिल्ली में सराफा व्यापारीयो को कहा गया है की वह अपने अपने क्षेत्र के सांसदों के साथ पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से भेट कर अपनी समस्या रखे|