प्लास्टिक व डिस्पोजल ना बेचने की खाई कसम

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: प्रदेश सरकार के द्वारा प्लास्टिक व डिस्पोजल पूर्व रूप से प्रतिबंधित किये जाने के बाद जिले में इसके प्रचलन में भारी कमी आयी है| लेकिन अभी भी चोरी छुपे कही ना कही ग्राहकों को उसमे सामान देते या लेंते देखा जा रहा है| जिसके खिलाफ व्यापारियों ने पहल की| उन्होंने खुद प्लास्टिक व डिस्पोजल की बिक्री ना करने की कसम खायी|
लिंजीगंज में व्यापारियों ने एक बैठक अध्यक्ष कमलेश गुप्ता के निर्देश में की| जिसमे व्यापारियों ने सरकार के फैसले का समर्थन किया| व्यापारियों ने कहा कि अब वह प्लास्टिक व डिस्पोजल की बिक्री पर पुरियो तरह से प्रतिबन्ध लगा रहे है| ग्राहकों व आम जनता को भी जागरूक करने का काम व्यापारी करेगा| इस दौरान वैभव गुप्ता, सीतू गुप्ता, विकास गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, भरत सिन्धी, गिरीश वर्मा, संजू वर्मा आदि रहे|