योगी सरकार के खिलाफ धरने के सपा ने घोषित किये प्रभारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ समाजवादी पार्टी
ने तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करने के लिये प्रभारियों की नियुक्त कर दी है| सभी को धरने में बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने का जिम्मा है|
सपा के आवास विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यलय पर जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी ने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है| सडकों के गड्डे भरने के नाम पर करोड़ो का घोटाला किया जा चुका है| महिलायें सड़क पर सुरक्षित नही है| इसके साथ ही साथ अन्य बिन्दुओं को लेकर जनपद की तहसील मुख्यालयों पर होने वाले धरना प्रदर्शन के प्रभारियों को घोषित किया गया है|
जिलाध्यक्ष ने बताया कि अमृतपुर तहसील पर पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, कायमगंज पूर्व विधायक अजीत कठेरिया व सदर तहसील में होने वाले धरना प्रदर्शन का नेतृत्व अरशद जमाल सिद्दीकी के साथ ही पूर्व सदर विधायक विजय सिंह के पुत्र को जिम्मेदारी सौपी गयी है| इस दौरान पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित, जिला महासचिव मंदीप यादव,जीतू यादव,रिंकू अग्निहोत्री, इलियास मंसूरी आदि रहे|