राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर केक काट, अनाथ बुजुर्गों को बांटे फल

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन राष्ट्रीय सामाजिक

फर्रुखाबाद: अपना दल (एस) युवा मंच ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया| कार्यकर्ताओं ने केक काटने के साथ ही बुजुर्गों को फल भी वितरित किये|
शहर क्षेत्र के नारायनपुर स्थित वृद्धा आश्रम में पंहुचे संगठन के जिलाध्यक्ष सुरजीत कटियार ने अपने कार्यकर्ताओं साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया| पहले वृद्धा आश्रम के अनाथ बुजुर्गो के साथ केक काटा उसके बाद सभी बुजुगों को फल भी वितरित किये|
संगठन ने मांग की है कि थानों में अनुसूचित जाति व पिछडा वर्ग के थानाध्यक्ष की नियुक्ति की जाये| वही उच्च अधिकारीयों में डीएम व एसपी में एक अधिकारी एससी व ओवीसी का तैंनात किया जाये| इसके साथ ही सुरजीत कटियार ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर ओवीसी मंत्रालय गठन की मांग की है| इस दौरान अरविन्द वर्मा, अजय कुमार, सत्यम कुमार, मान प्रताप सिंह, अमन कुमार आदि रहे|