राजू पाण्डेय हत्याकांड: दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज,एक का सीसीटीवी फुटेज जारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीती रात गोली मारकर मौत के घाट उतारे गये सराफा व्यापारी का शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया| वही देर रात ही पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी का सीसीटीवी फुटेज भी जारी कर दिया है| पुलिस उसकी तलाश में जुटी है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खडियाई निवासी मृतक राजन उर्फ़ राजू पाण्डेय की हत्या के बाद उनके पुत्र रितिक पाण्डेय ने मुकदमा दर्ज कराया है| जिसमे उसने कहा है कि वह होटल हिंदुस्तान से लोहाई रोड होते हुये घर जा रहे थे| कार में रितिक की माँ रोली पाण्डेय व बहन वंशिका पाण्डेय थी| जब वह अपने घर के पास पंहुचे तो स्कूटी सबार दो लोग आ गये| उन्होंने कार की चाबी निकाल ली| जब इसका विरोध किया तो उन्होंने गाली- गलौज शुरू कर दी|
कुछ देर में ही सामने से राजू पाण्डेय आ गये | उन्होंने झगड़ा करने से मना किया तो हमलावरों ने हथियार निकाल लिये| देखते ही देखते उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| जिससे राजू गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| उन्हें चिकित्सक हरिदत्त ने मृत घोषित कर दिया|
पुलिस ने धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर शनिवार सुबह राजू पाण्डेय के शव का पोस्टमार्टम कराया| जिले के कई नामचीन लोग रहे|
रात भर पुलिस तलाशती रही सीसीटीवी
घटना के बाद से एसपी अतुल शर्मा के निर्देश पर पुलिस रात भर रास्ते में पड़ने वाले कई भवनों में लगे सीसी टीवी तलाश करती रही| इसके बाद उन्होंने एक आरोपी का सीसीटीवी फोटो जारी किया है| जिसमे एक आरोपी दिख रहा है| पुलिस को उसकी तलाश है|
राजू के शरीर में लगी मिली तीन गोली
शनिवार को पुलिस ने राजू के शव का पोस्टमार्टम कराया| पोस्टमार्टम डॉ०सर्वेश यादव ने किया| सूत्रों की माने से एक गोली राजू के गर्दन में व एक दिल के पास लगी थी| वही एक गोली जांघ में भी लगी मिली| पोस्टमार्टम के बाद शव शव को परिजनों को सौप दिया गया|
आरोपी पर 25 हजार रूपये का ईनाम
पुलिस ने जिस सीसीटीवी का फुटेज जारी किया है उस आरोपी पर 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित कर दिया गया है| इसके साथ ही उसके फुटेज को जगह-जगह सोशल मीडिया पर भी वायरल किया जा रहा है|
प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक ने बताया की कुछ संदिग्धों से पूंछताछ चल रही है| जल्द आरोपी चंगुल में होंगे|