देश की गरीब जनता के हक में नही है कृषि बिल: बाबू सिंह कुशवाह

FARRUKHABAD NEWS Politics सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) कस्बे में आयोजित स्वर्गीय प्रमोद कुमार शाक्य की मूर्ति का अनावरण करने आये राष्ट्रीय अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी बाबू सिंह कुशवाह नें किसान बिक का कड़ा विरोध किया|
जन राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिकार पार्टी व पूर्व मंत्री नें ग्राम सोना जानकीपुर में प्रमोद शाक्य की मूर्ति का अनावरण किया|
राष्ट्रीय अध्यक्ष नें कहा कि सरकार की वर्तमान जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक होनें की जरूरत है| उन्होंने कहा कि यह कृषि के तीनों काले कानून कही से भी किसान भाइयों और ना ही देश की गरीब जनता के हक में नही है। कृषि के तीनों काले कानून कही से भी किसान भाइयों और ना ही देश की गरीब जनता के हक में नही है। सरकार किसानो की समस्याओं को नजरअंदाज ना करें| इसे गंभीरता से लें और जल्द से जल्द कृषि के तीनों काले कानूनों को वापस लें। ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सेवक सिंह कुशवाहा निवासी राजेपुर नें 21 किलो की माला से स्वागत किया| देवेंद्र शाक्य, सुदेश शाक्य, राहुल वाथम, मिथुन शाक्य, श्याम शाक्य आदि रहे|