राममंदिर निर्माण के लिए जुटायी समर्पण राशि

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जनपद के लोग  खुलकर निधि का समर्पण कर रहें|आरएसस के जिला व नगर प्रचारक के अलावा विश्व हिदू परिषद, हिदू जागरण मंच, बजरंग दल और भाजपा के सभी फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उनके साथ धन संग्रह अभियान में जुटे है|
फतेहगढ़ के तलैया लेंन स्थित मधुराम कौटिल्य अकादमी में श्रीराम मन्दिर निधि समर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे संघ के जिला संचालक डॉ० सुबोध वर्मा नें श्रीराम के जीवन प्रकाश डाला| उन्होंने श्रीराम के आदर्शों पर चलनें की सभी को नसीहत दी| इस दौरान रामकुमार अवस्थी नें 5100 रूपये के साथ ही संजय दुबे ने 500 का अन अंश दान दिया|
राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी को शुरू किया गया था। इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारी की गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व में आनुषांगिक संगठन के कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाई गईं हैं। इन टोलियों ने घरों के अलावा दुकानों प्रतिष्ठानों पर जाकर धन का संग्रह किया।  शैलेन्द्र अवस्थी के 8 वर्षीय त्रम्बकेश्वर नारायण अवस्थी नें गुल्लक डॉ० सुबोध वर्मा को सौंपी| मनु मिश्रा संदीप, रजत, शैलेष, अभिषेक, सुशील, अभिभावक आदि रहे|