महिला ने पर्स गायब होने पर किया हंगामा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: रिश्तेदारी में जा रही महिला ने पर्स चोरी होने की जानकारी देकर हंगामा किया| पुलिस ने शक के आधार पर एक टैम्पो चालक को पकड़कर पूंछतांछ के बाद छोड़ दिया|
जनपद कन्नौज के सिकंदरपुर निवासी रानी पत्नी ईसरार अपने मायके गयी थी| जंहा से वह अपनी रिश्तेदारी में हरदोई के हरपालपुर जा रही थी| जब वह लाल दरवाजे पर उतरी तो उसका पर्स गुम हो गया| महिला ने बताया की उसकी पर्स में दो जोड़ी पायल, सोने की अंगूठी , हाफ करधनी आदि के साथ ही एक हजार रुपये थे| उसी दौरान महिला ने हंगामा किया| किसी ने डायल 100 को सूचना कर दी| महिला से शक के आधार पर एक टैम्पो चालको को दबोच लिया|
पुलिस उसे कादरी गेट चौकी ले गयी| बाद में समझौता करा दिया| जिसके बाद महिला चली गयी|