अपडेट:जलभराव से खफा ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग किया चार घंटे जाम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कंपिल) गाँवो में भीषण जल भराव से खफा होकर आखिर ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी है| लेकिन अभी तक कोई अधिकारी मौके पर नही पंहुचा|
क्षेत्र के गाँव रौकरी मे ग्रामीण शिवराज शाक्य,उदयवीर,अमर सिंह जाटव,आदि लोगों के घरों में पानी घुस गया है।वहीं हजरतगंज,जिजोटा बुजुर्ग, पहाड़पुर,कच्छ नगला,सुल्तानपुर-पलनापुर,गांवों में पानी भरा हुआ है| जल निकासी की कोई व्यवस्था ना होने से सुबह ग्रामीणों ने बीजेपी कार्याकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था| लेकिन कोई अधिकारी मिलने नही पंहुचा| जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कंपिल-सिबारा के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया है| ग्रामीण जमकर नारेबाजी कर दी|
घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार पवन गुप्ता, कानून-गो राजकरण सिंह व लेखपाल अमित दीक्षित मौके पर पंहुचे| उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की उन्होंने तीन साल से सफाई करने नहीं आ रहे सफाई कर्मी अतुल यादव व प्रधान बलवीर सिंह को कड़ी चेतावनी दी| उन्होंने कहा की यदि सफाई कर्मी का फाबडा नही चलेगा तो अधिकारीयों की कलम चलेगी| उन्होंने तीन दिन के भीतर जल निकासी की व्यवस्था दुरस्त करने की चेतावनी दी|