विधुत पोल में उतरे करंट से बालक की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:बरसात के कारण विधुत पोल से उतरे करंट ने बालक की जान ले ली| परिजनों में कोहराम मच गया| घटना की सूचना पुलिस को नही दी गयी|
कोतवाली फ़तेहगढ़ के ग्राम धन्सुआ निवासी 9 वर्षीय शिवांशु पुत्र रामानन्द प्रजापति पड़ोस में ही कथा सुनने गया था| जंहा से वह वापस लौट रहा था| तभी घर के निकट लगे विधुत पोल की वह चपेट में आ गया| जिससे वह गम्भीर हो गया| उसे परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे| जंहा उसे डॉ० अभिषेक ने मृत घोषित कर दिया गया| शिवांशु गाँव के ही निजी विधालय में कक्षा 2 का छात्र था| मृतक की माँ सबिता व दादी मुन्नी देवी व बाबा तुला रांम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| रामानन्द विसम्भर दयाल के मकान में किराये पर रहते थे| वह रामानन्द मजदूरी कर परिवार का पेट भरते है|
सेंट्रल जेल चौकी इंचार्ज दिनेश गौतम ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नही मिली है|