बस अड्डे के सामने बनी अबैध दुकानों की हुई पैमाइश

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:बीते कई वर्षो से बस अड्डे के सामने बनी अबैध दुकानों को तोड़ने का फरमान जारी हो चुका है| जिसके चलते शुक्रवार को बनी दुकानों की प्रशासन ने नाप की| वही यह देखकर दुकानदारों में रोष व्यक्त हो गया|
शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट जैनेन्द्र जैन ने बस अड्डे पंहुचकर तहसील के कर्मियों से बस अड्डे के बाहर बनी दुकानों की पैमाइश करायी| जिससे दुकानदारों में आक्रोश व्यक्त हो गया| दुकानदारों ने आरोप लगाया कि वह वर्षो से दुकाने चला रहे है| उनके पास अभिलेख भी है|इसके बाद भी उन्हें परेशान किया जा रहा है|
वही एआरएम विनोद गंगवार ने बताया की उनसे रिपोर्ट मांगी गयी है| बस अड्डे की भूमि कितनी और कहा तक है| जिससे आज पैमाइश करायी गयी है| दुकानें अबैध ही है| अभी तोड़ने का आदेश नही है| आदेश आने पर तोडा जायेगा|