विवाह के दौरान चार घंटे तक चला थाने में विवाद

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) विवाह से पहले वर पक्ष के रिश्तेदार द्वारा दहेज का सामान खरीदने के चक्कर में लिये गये रूपये वापस करने को लेकर जमकर विवाद हुआ| जिसके बाद पुलिस ने लगभग चार घंटे के विवाद के बाद आखिर समझौता करा दिया |
थाना क्षेत्र के ग्राम चित्रकूट निवासी अनिल पुत्र भारत सिंह की पुत्र सुशीला का विवाह जनपद मैनपुरी के सुनहरा रुई निवासी अखिलेश कुमार के साथ तय हुआ था| अनिल के अनुसार वर पक्ष के रिश्तेदार रमाकान्त जो की विवाह में मध्यस्ता कर रहे थे 1 लाख 28 हजार रूपये लिये| उन्होंने कहा कि विवाह से पहले दहेज का सामान लेकर देगे| 13 जून को तिलक समारोह भी सम्पन्न हो गया| लेकिन रमाकान्त ने रूपये वापस नही किये|
रमाकांत ने कह दिया कि विवाह के दौरान रूपये देंगे| 19 जून को बारात आयी| अनिल ने पुन: रमाकान्त से रूपये मांगे ना देने पर विवाद शुरू हो गया| बधू पक्ष ने रूपये वापस ना देने पर विदा करने से इंकार कर दिया| जिसके बाद रमाकान्त की पत्नी रमाकांति ने पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अंगद सिंह व डायल 100 मौके पर आ गये| उन्होंने समझकर दोनों पक्षों को थाने ले आये| थाने में लगभग चार घंटे तक दोनों पक्षों में विवाद चलता रहा| बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर विदा करा दी|
थानाध्यक्ष ने बताया की लेन-दें को लेकर विवाद था इस लिए दोनों को समझाकर मामले को रफा-दफा कर दिया गया|