मुकदमा वापस लेने को मिल रही धमकी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) धोखाधड़ी करके मृतक के खाते से 40 हजार की नकदी गायब करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था| मुकदमे में आरोपी बैंक मैनेजर व अन्य पीड़ित को धमका रहे है| जिसके चलते पुलिस के आलाधिकारियों से शिकायत की गयी है|
थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक से मृतक कमल सिंह के खाते से 40 हजार रूपये गायब हो गये थे| जिसकी शिकायत मृतक के पौत्र दीपक सिंह ने पुलिस को की थी| थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर बैंक मैनेजर व उनके कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था| लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नही कर रही है|
सोमवार को पीड़ित ने पुलिस के आलाधिकारियों से भेट कर उन्हें शिकायती पत्र सौपा| जिसमे कहा गया है कि उसके केस में पुलिस कोई कार्यवाही नही कर रही है| जबकि आरोपी पक्ष की तरफ से लगातार समझौता के लिए धमकी आ रही है|