पूर्व सपा सांसद के कर्मचारी से मारपीट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:पूर्व सपा सांसद के कर्मचारी के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया| वही आरोपियों की तलाश में पुलिस ने उनके घर पर दबिश लेकिन आरोपियों की तलाश की| जब वह नही मिले तो पुलिस ने किरायेदारों के साथ जमकर मारपीट कर उनके घर में तोड़फोड़ कर दी| जिससे स्थानीय लोगों में रोष है| मामला आपस में दारू पीने के बाद मारपीट का बताया जा रहा है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घात भगुआनगला में पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव का कोल्ड है| जिसमे रविन्द्र पुत्र रामेंश्वर निवासी रामकेशव थाना नवाबगंज काँटा प्रबन्धक के पद पर कार्यरत है| रविन्द्र ने दी गयी तहरीर में कहा है कि बुधवार को महेश सिंह पुत्र नत्थू सिंह निवासी मगुआ नगला व लालू यादव पुत्र गोपाल सिंह व आधा दर्जन अज्ञान आ गये| उन्होंने जमकर मारपीट कर दी| इसके बाद कोल्ड के कार्यालय में जाकर अभिलेख फाड़े और शीशा तोड़ दिया| वही 8 हजार रूपये की लूट का भी आरोप लगाया गया है|
घटना के बाद आरोपी फरार हो गये| घटना के बाद पूर्व सांसद छोटे सिंह अपने कर्मी को लेकर कोतवाली पंहुचे| रविन्द्र ने कोतवाली में तहरीर दी| पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया कर लिया| पुलिस ने आरोपी के ना मिलने पर उनके किरायेदारों के घर तोड़फोड़ कर दी| किरायेदार राकेश पुत्र वीरपाल व बहनोई हरिओम निवासी नबादा फिरोजाबाद के साथ जमकर मारपीट कर दी| वही उसके पड़ोसी आरोपी महेश के घर की महिलाओं के साथ भी अभद्रता की| वही सामान आदि फेंक दिया| जिससे पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है|