बैंक कर्मियों की हड़ताल से 200 करोंड़ का कारोबार प्रभावित

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:अपनी विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई| बैंक कर्मियों ने जमकर नारेबाजी के साथ ही जुलूस निकाला|
संगठन के संयोजक केदार शाह ने कहा कि सरकार की मनमानी तथा सरकार द्वारा 2 प्रतिशत की वेतन वृद्धि को अपने अनुकूल ना बताते हुए सरकार को समझ जाने की नसीहत दी| उन्होंने कहा कि बैंक कर्मी इस समय आक्रोशित है देश की सारी योजनाओं को लागू करने का काम बैंकों द्वारा ही होता है| इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुकेश गुप्ता ने कहा कि सरकार घोटाला का सहारा लेकर वेतनवृद्धि मुद्दे पर पीछे हट रही है| और कहा कि सरकार हमारी मांगे शांतिपूर्ण तरीके से मान ले अन्यथा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैंक कर्मी जा सकते हैं| उमेश गुप्ता ने बताया कि बैंक कर्मियों के काम का घंटा निश्चित नहीं है| स्टाफ की कमी के कारण काम का ज्यादा बोझ कर्मचारियों पर रहता है|
बैंक कर्मी स्नेहा ने कहा कि सरकार वेतन वृद्धि पर हम लोगों को गुमराह कर रही है| सरकार बैंक कर्मियों की एकता के सामने टिक नहीं पाएगी| दो दिवसीय हड़ताल में प्रथम दिन स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ,इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक सिडीकेट बैंक,इंडियन ओवरसीज बैंक, यूनाइटेड बैंक, विजया बैंक, महाराष्ट्र बैंक आदि के कर्मचारी शामिल हुए| फ़िलहाल बैंक कर्मियों की हड़ताल से 200 करोंड का कारोबार प्रभावित किया|
इस दौरान सूबेदार बाथम उमेश दीक्षित, पंकज कुमार, दीपिका, विजय वर्मा, आलोक, अनमोल द्विवेदी, कृष्ण कुमार, सुमित अग्निहोत्री, कृष्णा शुक्ला, राहुल सिंह व आदित्य प्रताप सिंह आदि रहे|