चेयरमैंन के उत्पीड़न के खिलाफ सफाई कर्मियों में आक्रोश

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) नगर पंचायत चेयरमैंन के खिलाफ सफाई कर्मियों का आक्रोश पनप रहा है | जिसके चलते जल्द वह आन्दोलन की राह पकड़ सकते है|
नगर पंचायत के चेयरमैंन हरीश कुमार के खिलाफ सफाई आक्रोशित दिखे| सफाई कर्मियों ने दिये गये पत्र में कहा है की अध्यक्ष का कार्य व्यवहार सफाई कर्मियों के साथ ठीक नही है| वह सफाई कर्मियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते है| वह धमकी देते हुये आठ घंटे की जगह 12 घंटे तक काम करने पर मजबूर करते है| बीते 15 मई को उनके एक साथी अमरपाल पुत्र धनपाल को कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया| यदि उसे काम पर वापस नही लिया गया तो सभी सफाई कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल करेगें| इस दौरान पवन, नागेन्द्र, ऊषा, मंगेश कुमार, मिथुन, जयराम, रिंकू, जयराम, राजीव आदि रहे|
ईओ यश के रावत ने बताया की उन्हें इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है| वह जनपद से बाहर है|