कम्प्यूटर व मोबाइल क्रांति राजीव गांधी की सोंचा का परिणाम

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद)भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 27 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें याद कर उनके द्वारा किये गये कार्यों पर चर्चा की| इसके साथ ही चित्र पर माल्यार्पण किया| गोष्ठी में कहा गया की देश में कम्प्यूटर व मोबाइल क्रांति पूर्व प्रधान मंत्री की ही देंन है|
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के विधालय में आयोजित गोष्ठी में कांग्रेसियों ने कहा की राजीव गाँधी बहुत ही नेक और मिलनसार व्यक्ति थे। साधारण कार्यकर्ता से भी राजीव सच्चे दिल से मिलते थे। इतना ही नहीं देश में सूचना प्रौद्योगिकी का जनक भी राजीव गांधी को ही माना जाता है। उन्होंने कहा कि जब-जब सम्प्रदायिक ताकतों ने देश से कांग्रेस को खत्म करने का प्रयास किया है, तब-तब जनता के प्यार और कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत कांग्रेस मजबूती से उभरकर आगे आई है।
जिलाध्यक्ष ने कहा संबोधित करते हुए कहा की स्व. राजीव गांधी ने भारत में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य करने के साथ ही पंचायती राज संस्थाओं को अधिकार संपन्न बनाकर विकास योजनाओं का क्रियान्वयन ग्रामीण स्तर से कराने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी दूरगामी सोच के व्यक्ति थे और उनकी सोच सदैव भारत को देश विकसित करने व देश के नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने की थी। उन्होंने कहा की वर्तमान में मोदी सरकार की हकीकत देश जान चुका है| आगामी लोकसभा में उसका जबाब भी जनता देगी|
प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जाति धर्म के नाम पर देश को बाँटने का कार्य कर रही है| कंग्र्व्स ने अपने शासन काल संबिधान,चुनाव आयोग, लोक सभा, राज्य सभा आदि महत्वपूर्ण संस्थाओं को देकर देश की तरक्की के मार्ग खोले| राकेश सागर, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र नाथ मिश्रा आदि ने अपने विचार व्यक्त किये| बबलू सिंह, दीपक मिश्रा, वीरपाल सिंह, कुलदीप यादव व संजू अग्निहोत्री आदि रहे|