किसानों की शिकायत पर फर्जी रिपोर्ट लगाते अफसर

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने अपनी विभिन्य मांगों को लेकर विकास खंड कार्यालय केबाहर प्रदर्शन कर अपनी मांगो से सम्बन्धित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर अजीत सिंह को सौपा | भाकियू ने चेतावनी देते हुये कहा यदि उनकी मांगो पर जल्द विचार नही किया गया तो वह विकास खंड कार्यालय में तालाबंदी करेंगे | उन्होंने आरोप लगाया की किसानों के द्वारा की जाने वाली शिकायतों पर अफसर फर्जी व झूठी रिपोर्ट लगाते है| जिससे उन्हें न्याय नही मिल पाता|
विकास खंड बढ़पुर के कार्यालय में किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्तांओं की शिकायत पर कोई कार्यवाही ना होने के चलते आक्रोशित किसानों ने धरना प्रदर्शन किया| जिसमे मंडल अध्यक्ष प्रभाकान्त पाण्डेय ने सात सूत्रीय मांगो का ज्ञापन एसडीएम सदर अजीत सिंह व बीडीओ बढ़पुर रामजी जयसवाल को सौपा|
धरने में कहा गया की जिले के अधिकारी अपने फर्ज को ईमानदारी से अंजाम नही देते जिससे अम जनता व किसान त्राहि-त्राहि कर रहा है| दबंग किसानों व तालाबों की भूमि पर अबैध कब्जा किये है| लेकिन अफसर शिकायत करने पर झूठी व फर्जी रिपोर्ट लगाकर शिकायत को गलत बता देते है| किसान यूनियन नेताओं ने कहा कि यदि किसानो की शिकायत पर जल्द कार्यवाही नही हुई तो किसान यूनियन ताला बंदी करेगी व्लाक अध्यक्ष सत्यराम राजपूत, चन्द्र सिंह जाट, रामसेवक सक्सेना, जगदीश सिंह, देवेन्द्र कुमार, मनोरमा, संजीब ठाकुर आदि रहे|
खलियान में बन रही अबैध सड़क की एसडीएम से शिकायत
विकास खंड राजेपुर के ग्राम बदनपुर निवासी किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष संजीब सिंह ने गाँव में विधालय के लिये बन रही खलीयान में सड़क निर्माण की शिकायत की है| संजीब ने एसडीएम को ज्ञापन सौपा|