रूट के लिए रूठी ई-रिक्शा यूनियन जल्द पकड़ेगी आन्दोलन की राह

POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर में ई-रिक्शा का संचालन नगर के भीतर बंद होने से जहां आम जनता ने राहत की सांस ली है| वही रिक्शा चालको को रोजगार में पुन: बढ़ोत्तरी हो गयी है| लेकिन ई-रिक्शा चालको को रूट तय न होने से संचालन में समस्या का सामना करना पड़ रहा है| जिसके चलते ई-रिक्शा यूनियन ने एक बैठक कर रणनीति तैयार की|
ई-रिक्शा चालक यूनियन की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने की| जिलाध्यक्ष ने बताया की जिला प्रशासन तकनीकी रूप से तय करे की ई-रिक्शा को किस मार्ग पर संचालित होना है | जिसमे यूनियन जिला प्रशासन का सहयोग करेगी| इस सम्बन्ध में यूनियन जल्द जिलाधिकारी से भेट करेगी| महामंत्री अनुराग वाजपेयी ने कहा की जब ई-रिक्शा चलने ही नही थे तो फिर उनकी बिक्री क्यों होने दी| गरीब आदमी ने कर्ज लेकर रोजगार के लिये रिक्शा खरीदा लेकिन अब ना ही वह कर्ज दे पायेगा ना ही परिवार को पाल पायेगा| उपाध्यक्ष मनीष, लालमिंयाँ आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये|
अशोक कुमार, जगपाल, राजीव राठौर, अमित कुमार,शानू खान, जीतू तिवारी, अंकुर राठौर,अविरल पाण्डेय आदि रहे|