दोस्तों के साथ गंगा नहानें आया युवक डूबा, तीन घंटे बाद निकली लाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) फूफा के घर विवाह समारोह में शामिल होनें आया युवक अचानक गंगा में डूब गया| पुलिस नें उसकी तलाश करायी तो तीन घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया|
जनपद कन्नौज के तिर्वा खानपुर निवासी सुन्दरम पुत्र श्यामू शखवार थाना कमालगंज के लोहिया नगर निवासी अपने फूफा दिनेश शंखवार के घर विवाह में शरीक होंने के लिए आया था| विवाह के बाद परिजन घर चले गये व सुन्दरम फूफा के घर ही रुक गया|
सोमवार को सुन्दरम अपने दो अन्य दोस्तों के साथ गाँव के निकट ही गंगा नहानें चला गया| खेल-खेल में वह अचानक गहरे पानी में चला गया| जिससे वह डूब गया| सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक जितेन्द्र पटेल मौके पर पंहुचे और गोताखोरों की मदद से लगभग 3 घंटे के बाद सुन्दरम का शव गंगा से बरामद कर लिया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|